इराक़ के प्रधानमंत्री ने मूसिल नगर को स्वतंत्र कराने के लिए विशेष कमान बनाने की घोषणा की है।
हैदर अलएबादी ने नैनवा प्रांत और विशेष रूप से मूसिल को आतंकवादी संगठन आईएसआईएल से मुक्त कराने के लिए एक विशेष कमान के गठन की घोषणा करते हुए कहा है कि इराक़ी सेना, इस आतंकी संगठन के क़ब्ज़े से भी क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने और शरणार्थियों को वापस लौटाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए चार सैन्य डिवीजनों के अंतर्गत पचास हज़ार सैनिकों को तैयार किया गया है। हैदर एबादी ने इराक़ में सैन्य प्रशिक्षण के लिए विदेशी सैनिकों की किसी भी प्रकार की उपस्थिति का खंडन किया है।इराक़ के सैन्य टीकाकारों का कहना है कि मूसिल, एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और प्रधानमंत्री सहित कोई भी इराक़ी अधिकारी इस संबंध में ढिलाई से काम नहीं ले सकता और यह इस क्षेत्र को मुक्त कराने बहुत उचित समय है और आशा है कि यह शहर शीघ्र ही स्वतंत्र हो कर देश के बाक़ी हिस्सों से जुड़ जाएगा।
1 दिसंबर 2014 - 18:19
समाचार कोड: 655345
इराक़ के प्रधानमंत्री ने मूसिल नगर को स्वतंत्र कराने के लिए विशेष कमान बनाने की घोषणा की है।